फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया महिला कांस्टेबल का फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलामी के बाद महिला सिपाही का शव फैजाबाद भेजा
विज्ञापन

सरकारी आवास में करंट लगने से ही हुई थी रेनू की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। महिला सिपाही रेनू की मौत करंट से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की यहीं वजह पुलिस बता रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला कांस्टेबल के शव को पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में सलामी दी और फिर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शव के साथ में दरोगा और दो सिपाही फैजाबाद भेजे गए।
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की रहने वाली 2016 बैच की महिला सिपाही रेनू पुत्री जगराम कसया थाने में तैनात थीं। वह तहसील भवन के पास बने सरकारी आवास में रहती थीं। बुधवार देर शाम वह कमरे में मृत हाल में पाई गई थीं। पूर्व एसओ आतुल्य पांडेय की सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंच गए थे। डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की थी। गुरुवार की भोर में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। नवागत एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेनू की मौत करंट लगने से बताई गई है। दोनों हाथ भी झुलसे थे। पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद एक दरोगा और दो सिपाहियों के साथ उनका शव फैजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें