फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा/पिपरा कनक। क्षेत्र के बंजरही टोला में उपहार के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि तूफानी बांसफोड़ और उनके भतीजों शिकारी, मकुना, राजेश व ननकू में बुधवार को ईद के दौरान गांव से मिले उपहार के बंटवारे को लेकर पिपराकनक गांव में विवाद हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को डांट-फटकार कर शांत करा दिया। दोनों पक्ष अपने घर चले गए।

शराब के नशे में रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों ने मारपीट कर ली। आरोप है कि मकुना, राजेश, बोलर, शिकारी व ननकू पुत्रगण स्वर्गीय बहादुर ने पहले तूफानी व उसकी पत्नी कुस्मी देवी को लाठी-डंडों से पीटा। बाद में तूफानी के सिर पर किसी ने प्रहार कर दिया। वह बेहोश हो गया। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और उसे एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय तूफानी प्रसाद की मौत हो गई। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें