फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार ने पड़ोस की महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़िता ने फोन पर कमाने बाहर गए पति को दी सूचना
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोस की महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाहर कमाने गए पति को मोबाइल फोन पर से घटना की जानकारी दी। पति घर लौटा और पुलिस को तहरीर दी। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि पिछले महीने उसके घर के बगल में पट्टीदारी में हरि कीर्तन हो रहा था। उसी में शामिल होने दूर के रिश्ते में देवर लगने वाला आरोपी युवक आया था। महिला के पति बाहर कमाने गए थे। महिला अकेली घर में सो रही थी। आधी रात में युवक उसके पास पहुंच गया और मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे, आरोपी भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने 31 मई को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के आरोपी अंगद गौड़ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचक एसआई महेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें