फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने खलिहान की जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघापट्टी गांव के कर्महवा टोले पर खलिहान की जमीन से बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग ने पुलिस की मदद से 25 झोपड़ियों को जेसीबी से हटवा दिया। इससे अफरातफरी मची रही। राजस्व विभाग के मुताबिक, कई वर्षों से लोगों ने खलिहान की जमीन पर झोपड़ी डालकर अतिक्रमण कर लिया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक गजाधर प्रसाद, लेखपाल रामदर्शन शर्मा, बृजभूषण तिवारी, बलिराम कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से कच्ची दीवालों को तोड़वाया गया और झोपड़ियों को गिराया गया। करीब एक घंटे तक कार्रवाई चलती रही। राजस्व निरीक्षक गजाधर प्रसाद ने बताया कि गांव के ही नमूना, इस्माइल, बच्चा, फागु, शिवधनी सहित करीब 25 अतिक्रमणकारियों की झोपड़ियां हटवाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें