कसया। बैरिया चौराहे पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित बाइक से गिरकर दंपती घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पति को घर भेजा। कसया थाने के गांव गंगाछपरा निवासी 38 वर्षीय गौतम अपनी 35 वर्षीय पत्नी संध्या संग बाइक से कसया से घर जा रहे थे। चौराहे के समीप मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने संध्या की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।