मनबढ़ों ने बाप-बेटे को पीटा
नेबुआ रायगंज। चोरी की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बिहुली गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी पुत्र ब्रिजनारायन तिवारी का आरोप है कि उनकी आटा चक्की वाली दुकान में रखे कैश बॉक्स से गांव के ही दो युवक 26 मई को रुपये चुरा रहे थे। उनके शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। इसकी शिकायत से नाराज लोग गोलबंद होकर उसकी आटा चक्की पर पहुंच गए। लाठी-डंडे व रॉड से हमला करके घायल कर दिया। बचाव में बेटा अभिषेक पहुंचा तो लोग उसे भी मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष रामकोला दिलीप पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।