फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरवनिया गांव में आग लगने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से चार चार लोगों की झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के टोला केरवनिया में बुधवार की रात में लगी आग में चार भाइयों की झोपड़ियां जल गईं। घटना के बाद जुटे गांव के लोगों ने जबतक आग पर काबू पाया, झोपड़ियां और उसमें रखा सामान भी जल गया। गांव के लोगों ने बताया कि बिल्लूर, तूफानी, मुन्नी और भट्टूर पुत्र बिट्ठल राजभर मजदूरी करते हैं। चारों भाई अलग-अलग झोपड़ी बना कर परिवार समेत रहते थे। रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में चारों भाइयों की झोपड़ियों में साथ उसमें रखा सब सामान जल गया। इन परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया। जबकि चार दिन पूर्व गांव के किनारे जोखन पुत्र रामबृक्ष और लालबाबू पुत्र भागवत की झोपड़ियां भी जल गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें