फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sun, 26 May 2019 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पिपरा कनक। दो सप्ताह पूर्व चाकू से जख्मी करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से पुन: गुहार लगाई है।पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव में 10 मई की रात आई बरात में फरमाइशी गाने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन


उसी विवाद को लेकर 11 मई को आरोपी ने जयनारायण गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जयनारायण गुप्ता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी तो दूर, मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव में व्यस्तता के कारण देरी हुई है। इस मामले की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें