कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के कांशीराम शहरी आवास के पास वार्ड नंबर सात निवासी एक युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर सात निवासी 18 वर्षीय रामू पुत्र राधे देर शाम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पहले उसे लोग सीएचसी ले गए,जहां से बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर हो गया।