फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू से मिलने गए व्यक्ति की पिटाई से मौत
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव डिबनी बंजरवा के रहने वाले थे इनायत
बहू से मिलने पहुंचे थे सेवरही थाना क्षेत्र के गांव रकबा दुलमापट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीश्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी में शुक्रवार की रात बहू से मिलने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रात में ही सेवरही पुलिस सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद व कई अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा निवासी इनायत के पुत्र किस्मत की शादी परसौनी गांव के इमिलिया गांव की नूरजहां से करीब आठ माह पहले हुई थी। घरवालों के अनुसार ससुर इनायत तीन महीने से बहू नूरजहां को लेकर इधर-उधर घूम रहा था। बीते 17 जुलाई को इनायत ने बहू को उसके नाना के घर सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी के रामसगरा टोला पहुंचा दिया। शुक्रवार को बहू से मिलने के लिए फोन किया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद रात में इनायत बहू से मिलने रकबा दुलमा पट्टी पहुंच गया। रात में इनायत को घर देखकर नूरजहां के मामा के घर वाले आग बबूला हो गए और इनायत की पिटाई कर दी। चर्चा है कि लाठी-डंडे से की गई पिटाई के चलते इनायत अधमरा हो गया। किसी ने इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इनायत को सेवरही सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह पुलिस ने इनायत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सेवरही अरविंद कुमार ने बताया कि इनायत के पुत्र इरशाद की तहरीर पर बहू नूरजहां, अशफाक, मुश्ताक, जैबुन्निसा व जगदीश समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घरवालों ने पुलिस को बताया है कि शादी के पांच महीने बाद ही इनायत बहू के साथ लेकर इधर-उधर रहने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें