रामकोला। बाइक सवार उचक्के रविवार देर शाम कस्बे में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। महिला कप्तानगंज कस्बे की रहने वाली है और टेंपो में बैठकर मायके जा रही थी।
निर्मला शर्मा का मायका अमडरिया में है। रविवार देर शाम वह रामकोला में खेतान चीनी मिल के पास टेंपो में बैठने जा रही थी तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो उचक्के उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर की पुलिस को दी, लेकिन तब तक उचक्के भाग चुके थे।