फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया फंदा, कुमारहट्टी में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पुलिस थाना कंडाघाट और कुमारहट्टी में आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। कंडाघाट में महिला ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी जबकि कुमारहट्टी के समीप एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

कुमारहट्टी के समीप पेड़ से लटके व्यक्ति को जब राहगीरों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि मृतक खजान सिंह पांवटा साहिब के गांव टारओ का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही फोरलेन के कार्य में मिस्त्री का कार्य पर लगा थाद्घ आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंडाघाट में छावशा की रहने वाली महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला अपने कमरे में अकेली थी और रात को महिला ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान 48 वर्षीय जशोदा के तौर पर हुई है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें