चोरी की आठ बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
पडरौना। चोरी की आठ बाइक के साथ पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके बाद कट्टा भी बरामद हुआ है। यह सफलता तरयासुजान थाने की पुलिस को मिली है।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि तरयासुजान थाने की पुलिस और स्वॉट टीम के संयुक्त प्रयास से कमलेश यादव निवासी ग्राम घघवा जगदीश थाना तरयासुजान कुशीनगर को गोसाईपट्टी में नहर की पटरी के पास गिरफ्तार किया गया। वह चोरी की बाइक बेंचने के लिए ले जा रहा था। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की मिली। उसकी निशानदेही पर चोरी की सात और बाइक भी बरामद की गई है। यही नहीं उसके पास कट्टा-कारतूस भी मिला है। बरामद वाहनों के बारे में छानबीन चल रही है। उन्होंने बताया कि बाइकचोर के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।