फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री ऑपरेशन करते मिले व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया

Thu, 03 Jan 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाजिलनगर कॉलेज रोड पर अस्पताल की जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर। कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार पांडेय ने राजस्वकर्मियों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ बृहस्पतिवार को फाजिलनगर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और बिना रजिस्ट्रेशन वाले दो अस्पतालों की जांच की। अवैध रूप से संचालित होते मिले अल्ट्रासाउंड सेंटर व दो अस्पताल को सील करते हुए बिना डिग्री के ऑपरेशन कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लगभग दो घंटे तक चली जांच से फाजिलनगर में खलबली मची रही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार पांडेय और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश यादव दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ पहुंचे। हास्पिटल रोड स्थित भारत अल्ट्रासाउंड पर अप्रशिक्षित व्यक्ति अल्ट्रासाउंड कर रहा था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह बात फाजिलनगर में फैलते ही अन्य अल्ट्रासाउंड करने वाले संचालक अपना अपना सेंटर बंद कर खिसक लिए। इसके बाद कुछ दिन पूर्व जांच के बाद सील किए गए एक अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर का सील तोड़वाकर उसमें रखी मशीन व बृहस्पतिवार को सील की गई अल्ट्रासाउंड मशीन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद वह कॉलेज रोड पर पहुंचे। निजी अस्पताल में एक व्यक्ति 26 वर्षीय महिला का ऑपरेशन करता मिला। उन्होंने उससे उसकी डिग्री मांगी तो नहीं दिखा सका। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही अस्पताल को सील करा दिया। इसके बाद बगल में संचालित नेताजी सुभाषचंद बोस मेमोरियल हास्पिटल को भी कागजात के अभाव में सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें