छेड़खानी के विरोध में युवती के भाई को पीटा
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के शिव सरेया में स्थित शिव मंदिर पर दर्शन करने गई युवती के साथ कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी की। युवती के भाई ने घटना का विरोध किया तो मनचले युुवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना से अफरातफरी मच गई। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज पीके सिंह ने बताया कि मेले में पहुंचे दो गांव के युवकों में मारपीट हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।