खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध का सैंपल लिया
मेहंदीगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को एक दुकान पर पहुंचकर दूध का सैंपल लिया। सैंपल लेने के दौरान दूध का वितरक अपने दुग्धवाहन के साथ वहां पहुंच गया। अधिकारियों ने उससे लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मंगलवार को दिन के करीब दो बजे अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव अपनी टीम के साथ रामकोला रेलवे ढाला रोड स्थित गोकुल स्वीट्स पर छापा डाला। वहां एक दुकान में रखे गए ज्ञान दूध का सैंपल लिया। तभी ज्ञान दूध के वितरक पहुंचे। अधिकारियों ने लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसे चेतावनी देकर सैंपल को लैब भेजने की बात कही। इस दौरान खाद सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राय, सतीश कुमार आदि भी उपस्थित थे।