फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीगज। कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग पर शनिवार को पगार गांव के चिलवान टोले के समीप एक भट्ठा मजदूर का शव मिला। आसपास के लोगों के साथ रामकोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने मजदूर की मौत को संदिग्ध हाल में होने की आशंका जताई। बाद में मौके पर पहुंची पत्नी जमंती ने शव की पहचान अपने पति 35 वर्षीय कल्लू निवासी बिहार के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पत्नी जमंती ने बताया कि उसका पूरा परिवार ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। दो माह पहले कल्लू पुत्र गीरानी मांझी निवासी तपोबन टेटारू थाना टेटुआ जिला गया बिहार यहां आए थे। उसके दो बच्चे दीपक (13), सोनम (10) वर्ष है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि कल्लू शुक्रवार को घर जाने की बात कहकर निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चलेगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें