फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बालिका की मौत

Sat, 20 Oct 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
कप्तानगंज। इंदरपुर गांव में अपनी बुआ के घर आई 12 वर्षीय बालिका शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। कार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग निकला। बालिका की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव के निवासी महेंद्र चौरसिया की पुत्री आंचल तीन दिन पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी बृजेश चौरसिया के घर आई थी। शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे फूल लेने के लिए घर के पास कप्तानगंज-परतावल रोड को पार कर रही थी।

वह परतावल की ओर से तेज रफ्तार में आई कार की चपेट में आ गई।
कप्तानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव ने बताया कि आंचल चौरसिया अपनी बुआ के घर आई थी। सफेद रंग की कार की चरेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तीन बच्चों में सबसे छोटी थी आंचल
कप्तानगंज। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेमरहिया निवासी महेंद्र चौरसिया की तीन संतानों में सन्नी 16 वर्षीय और संदीप 13 संदीप का है, जबकि आंचल 12 वर्ष की थी। महेंद्र परिवार के भरण पोषण के लिए बंगलुरू में मजदूरी करते हैं। महेंद्र की पत्नी रीमा बच्चों को लेकर घर रहती हैं। आंचल दशहरा में अपनी बुआ के घर तीन दिन पहले आई थी, जिसे रविवार को अपने घर जाना था। आंचल की मौत की सूचना मिलते ही रीमा बेहोश हो गई। उसके बाद वह थाने पहुंचने पर बेटी का शव देखकर विलाप करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें