पडरौना। बुधवार की शाम करीब चार बजे करंट से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अपनी दुकान में बॉक्स बनाने कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जटहां रोड के जयप्रकाश नगर निवासी 32 वर्षीय आनंद केशरी ने अपने घर में ही गोकुल ट्रंक के नाम से आलमारी व बॉक्स बनाने की दुकान खोल रखी थी। आलमारी निर्माण के लिए उसने दुकान के पीछे गोदाम भी बनाया है। बुधवार को वह बॉक्स बनाने के कार्य में जुटा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन और मुहल्ले के लोग उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।