फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम सरैया महंथ पट्टी गांव के एक व्यक्ति का शव नेपाल में मिला है। यह व्यक्ति कुछ लोगों के साथ नेपाल गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए साथ ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरैया महंथ पट्टी की रहने वाली सुनीता देवी ने तुर्कपट्टी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके पति विरेंद्र गौड़ बीते 14 जून को कुछ लोगों के साथ नेपाल के लहान नामक जगह पर गए थे। 17 जून को बाकी लोग तो वापस लौट आए, लेकिन उनके पति का कुछ पता नहीं लगा। खोजबीन करते हुए जब घर के लोग नेपाल के लहान नाम की जगह पर पहुंचे तो पता चला कि 16 जून को टिकुलिया बस्ती के समीप विरेंद्र का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया था। सुनीता का आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है। इस संबंध में तुर्कपट्टी एसओ नीरज शाही ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें