फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा जंगली पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से फटा गैस सिलेंडर
विज्ञापन

शादी के लिए रखा सामान नष्ट, आग बुझाने में एक झुलसा
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा जंगली पट्टी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गैस सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति भी झुलस गया। जिसे लोगों ने इलाज के लिए भेजवाया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। गांववालों के काफी प्रयासों के बाद जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को दिन के करीब दो बजे सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा जंगली पट्टी के बाबू टोला में श्रीकांत के झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग देखकर लोग अभी मौके पर पहुंच ही रहे थे कि झोपड़ी में रखा सिलेंडर फट गया और पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। श्रीकांत की लड़की की शादी के लिए झोपड़ी में रखा सामान भी नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में राजेंद्र सिंह झुलस गए। उन्हें लोगों ने इलाज के लिए भेजवाया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें