फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के सुरक्षागार्ड ने युवक को थप्पड़ मारा, हंगामा

विज्ञापन
, marpeet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पडरौना (कुश्ाीनगर)। नगर के एक होटल में शनिवार की रात आठ बजे तक चले शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे फाजिलनगर के विधायक की गाड़ी जाम में फंस गई। इसके बाद उनका सुरक्षागार्ड एक बाइकसवार युवक से उलझ गया। उसके बाद युवक ने हंगामा शुरू किया तो सुरक्षागार्ड ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद करीब पंद्रह मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिला सहकारी फेडरेशन के नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्यों का शनिवार की देर शाम नगर के एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि थे। रात के करीब आठ बजे जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा के लोग बाहर निकले। इसके बाद पडरौना नगर के रामकोला रोड पर जाम लग गया। इसी बीच फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की गाड़ी बलुचहां रोड जाने वाले चुंगी के पास जाम में फंस गई। एक युवक उधर बाइक लेकर आ गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद विधायक का सुरक्षागार्ड उस युवक से उलझ गया। इससे नाराज युवक ने वहां हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर सुरक्षागार्ड ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। करीब पंद्रह मिनट तक वहां जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह जाम समाप्त कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा का कहना है कि वहां एक बाइक चालक से बातकही हुई थी। विवाद की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें