चाचा-भतीजा की मौत, अगल-बगल सजीं चिताएं
रगड़गंज। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। घरवाले इनकी मौत का कारण ठंड लगना बता रहे हैं। गांव के 68 वर्षीय सर्वजीत भगत की सोमवार की भोर में करीब 4 बजे मौत हो गई। घरवाले अभी इस शोक में डूबे हुए थे कि कुछ ही मिनटों में उनकी पट्टीदारी के 35 वर्षीय रमेश भी चल बसे। लोगों का कहना है कि दोनों अत्यंत गरीब थे। दोनों की चिताएं अलग-बगल सजाई गईं, जहां उनका दाह संस्कार हुआ।