फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया
विज्ञापन

बाल श्रमिकों की खोज में एसडीएम ने चाय की दुकानों पर की छापेमारी
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। एसडीएम ने बुधवार को हाटा में चाय की दुकानों पर काम करने वालों बाल श्रमिकों की जांच पड़ताल करने के लिए छापेमारी की। इस दौरान एक बाल श्रमिक को चाय की दुकान से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से हाटा कस्बे में स्थित चाय और मिठाई के दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान दुकानों में घरेलू गैस का उपयोग करने पर एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी हुई। दोपहर बाद हाटा एसडीएम दिनेश कुमार कस्बे के बस स्टेशन पर स्थित चाय और मिठाई की दुकानों पर पहुंचे उन्होंने दुकानों पर काम करने वाले लोगों की जांच शुरू की। टीम ने एक चाय की दुकान पर काम कर रहे 14 वर्षीय आकाश को बाल श्रम करते पकड़ा और उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। छापेमारी की जानकारी होते ही दुकानदारों ने अपने यहां काम करने वाले छोटे बच्चों को भगा दिया। टीम को देख कर एक दुकान पर काम करने वाला कम उम्र का लडका दुकान के पिछे भाग गया। एसडीएम जब दुकान के पीछे पहुंचे तो देखा कि वहां मिठाई बनाने का कार्य किया जा रहा है और उसके लिए घरेलू गैैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने सभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए निर्देश दे दिए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन या उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के दौरान बाल श्रम अधिकारी रमन श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, चाइल्ड लाइन केयर के हिमांशु पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें