फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी तोड़कर 60 हजार रुपये चुराया

विज्ञापन
thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। इलाहाबाद बैंक की कसया शाखा के सामने से खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने 60 हजार रुपये और दस्तावेज चुरा लिया। यह देख बैंक के सुरक्षा गार्ड ने उचक्कों को दौड़ाया, लेकिन वे भाग निकले। कसया थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी रमाकांत सिंह की पत्नी उर्मिला देवी का पंजाब नेशनल बैंक की कसया शाखा में खाता है। रमाकांत पत्नी के साथ शुक्रवार को बैंक गए। दिन के करीब 11 बजे खाते से रकम निकालने के बाद 49 हजार रुपये झोले में लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिया। रमाकांत के मुताबिक डिक्की में उन्होंने 11 हजार रुपये पहले से रखा था। वहां से पति-पत्नी बाइक से पडरौना मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा पर पहुंचे। वहां पर और रकम निकालने के लिए बैंक के अंदर पहुंचे ही थे कि अचानक उचक्कों ने पहुंचकर डिक्की तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये लेकर भाग निकले। बैंक में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षागार्ड बुद्धिराम गोंड ने उच्चकों को पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। शोर सुनकर रमाकांत बिना रुपये निकाले ही बाहर आ गए।
इस संबंध में एसओ वेदप्रकाश राय का कहना था कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें