बेलवा कारखाना (कुशीनगर)। सोमवार को दोपहर में स्कूल से घर लौट रहा एक छात्र बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी अंश (11) फाजिलनगर में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। वह परीक्षा देकर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच फाजिलनगर-बघौच मार्ग स्थित बड़हरा चौराहे के निकट बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया।