फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में भाकियू के 26 कार्यकर्ता हिरासत में

Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कसया थाने में लाए गए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। गुरुवार को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन में प्रशासन ने भाकियू के 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोप है कि बगैर अनुमति, केन यूनियन कसया परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति लिए भाकियू की तरफ से केन यूनियन में किसान पंचायत के आयोजन करने की शिकायत मिली। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की अगुवाई में पुलिस फोर्स पहुंचकर पंचायत में शामिल 12 महिला और 14 पुरुष कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने गई।

इनमें उदयभान यादव, रणजीत सिंह, बद्री प्रसाद, रविंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत, रमन, रामविलास गोंड, रामनाथ, रामजीत गोंड, रामऔतार कुशवाहा, परमहंस पासवान, परमेश्वर, दयानंद सिंह, रमेश सिंह के अलावा महिलाओं में उर्मिला, सुनीता, माला राय, सुरसती, जीरा देवी, सुभावती देवी, सुंदरी, जुनरा देवी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, रीता, लीलावती देवी आदि रहीं। पकड़े गए लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें