फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघी नदी में डूबने से सफाईकर्मी की मौत

Tue, 23 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
youth drowned in river - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया। मूर्ति विसर्जन करने गया नगरपालिका कुशीनगर में आउटसोर्सिंग से तैनात सफाईकर्मी घाघी नदी के ललका बाबा स्थान पर सोमवार की देर शाम डूब गया। गोताखोरों की मदद से मंगलवार सुबह उसका शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर 2 मां कोटेश्वरी नगर निवासी रमेश (22) सोमवार की शाम साथियों के साथ घाघी नदी के ललका बाबा स्थान पर मूर्ति विसर्जन करने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चल गया था। रात होने की वजह से उसकी तलाश नहीं की जा सकी। मंगलवार सुबह ही गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। उसका शव विसर्जित मूर्तियों के नीचे दबा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान इसी मोहल्ले के पवन (20) व संजीव (22) को नदी में डूबने से बचाया गया था। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें