फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग लगने से 10 घर जले

Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। तरयासुजान थानाक्षेत्र के गांव तरया बैकुंठ में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। जिसमें छह लोगों के घर जल गए। आग लगने पर पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे गांव के भरत शर्मा के घर खाना बनाया जा रहा था। अचानक एक चिंगारी निकली और विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते भरत की झोपड़ी आग से घिर गई। लोग अभी संभल पाते, आग की चपेट में रामजी शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, किशोरी, बिरजानंद शर्मा की झोपड़ी भी आ गई।

गांव के लोगों के प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। रामजी शर्मा के घर उनकी बेटी की रीमा की 13 मई को शादी तय थी। उसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी। वह सभी सामान जल कर नष्ट हो गया। आग की दूसरी घटना सेवरही थानाक्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव के पकवा इनार टोले में हुई।
विज्ञापन


जहां शाम को आग की चपेट में आने से चार झोपड़ियां जल गईं। इनमें से सोहील बीन और लक्ष्मी बीन की झोपड़ी और चंद्रेश्वर और मोहन की गैर रिहायसी झोपड़ी जल गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें