फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सेमीफाइनल में पहुंची कुशीनगर की टीम

Tue, 11 Jun 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी परिसर चल रही सात दिवसीय एनसीसीए क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को कुशीनगर और सलेमपुर के बीच मैच खेला गया। कुशीनगर की टीम ने सलेमपुर की टीम को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सलेमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 175 रन बनाए। इसमें नमन कुमार ने 29 गेंद पर 113 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद खेलने उतरी कुशीनगर की टीम ने 12 ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस दौरान हरिकेश कुमार, साहिल सक्सेना, लक्ष्मण कुमार, राहुल सिंह, आजाद, सुनील, यादवेंद्र, राजन, देवेंद्र, रोहित, विशाल मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें