मथौली। कस्बा के इंद्रानगर के बहुआस स्थित मौन नाला की तट पर अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। यह निर्माण कार्य मथौली नगर पंचायत की तरफ से कराया जाएगा। इसके लिए 28.77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कस्बा के इंदिरानगर (बहुआस) से होकर निकली मौन नाला के तट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नहीं होने से अंतिम संस्कार जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को देखते हुए मथौली नगर पंचायत की तरफ से विकास योजना के अंत्येष्टि स्थल विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
इस संबंध में डीआईओएस नवरंग सिंह ने कहा कि यहां अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए शासन ने 28.77 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।