फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाकपा ने 11सूत्रीय मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Fri, 13 Feb 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। जन सरोकार से जुड़े 11 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करते तमकुहीराज तहसील परिसर पहुंचे। जहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को सौंपा। उन्होंने मांगों को पूरा करवाने की मांग की ।
विज्ञापन

कामरेड नेता और अधिवक्ता मतिउल्लाह की अगुवाई में भाकपा कार्यकर्ताओं केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों की कठपुतली बनी हुई है। चल रही योजनाओं व उनमें भ्रष्टाचार को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल था। इस मौके पर कामरेड सुदामा यादव, धनश्याम कुशवाहा, रमाकांत पटेल, इस्लाम अंसारी, मोहन गोंड, अर्जुन चौहान, सलीम अंसारी, नंदकिशोर कुशवाहा एडवोकेट, रामचंद्र यादव, हरिशंकर यादव, कमल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें