पडरौना। भाकपा (माले) की तरफ से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
जिला प्रभारी परमहंस सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में गरीब परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली दिया जाता है। इसी तरह प्रदेश के गरीबों को 200 यूनिट फ्री मिलनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने पार्टी की तरफ से मांगे गए मांगों को शीघ्र पूरा की मांग करते हुए पीएम को संबोधित कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली निगम का निजीकरण तत्काल रोकने, बिजली बिल बकाया के नाम पर गरीब परिवारो का बिजली कनेक्शन नहीं काटने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों सहित दो लाख तक के कर्ज माफ करने आदि की मांग की गई। इस दौरान बलिस्टर कुशवाहा, लोरीक यादव, हृदयानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।