फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से चरवाहा की मौत

Thu, 04 May 2017 12:18 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चरवाहा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर परिसर में बुधवार की शाम भैंस चरा रहा 55 वर्षीय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद भीड़ जुट गई। मौके पर मृतक के घरवाले भी पहुंचे। उनके रोने बिलखने से अस्पताल का माहौल शोकाकुल हो गया।
विज्ञापन
फाजिलनगर क्षेत्र के सठियांव गांव के निवासी 55 वर्षीय मुंशरीम उर्फ भगेलू बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सीएचसी परिसर में अपनी भैंस और पड़िया चरा रहे थे। तभी वह परिसर में टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गए। तार में करंट होने के कारण मुंशरीम जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। यही हाल भैंस और पड़िया का भी था। जब तक लोग वहां पहुंचे, मुंशरीम व मवेशियों की मौत हो चुकी थी। लोगों का आरोप था कि एक तो बिजली विभाग ने टूटकर गिरे तार पर ध्यान नहीं दिया और ऊपर से आपूर्ति भी बंद नहीं की गई। वहीं अस्पताल परिसर झाड़ियों से पटा होने के कारण उसमें तार दिखाई नहीं दिया। लोग दोनों विभागों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जता रहे थे।

मौके पर पहुंचे पटहेरवा थाने के एसओ शैलेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव ने भीड़ में शामिल लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में एसओ का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे व्यापार मंडल ेक अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, केदार सिंह व जेपी सिंह ने अस्पताल परिसर की सफाई न कराए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें