फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे न्यायालय
विज्ञापन

पडरौना। उच्च न्यायालय ने जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय कसया के सभी न्यायालयों को प्रत्येक शनिवार और रविवार को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लिया गया है। इन दो दिवसों में संपूर्ण न्यायालय परिसर की सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जो न्यायिक अधिकारी न्यायालय परिसर में प्रशिक्षण (ई-ट्रेनिंग) ले रहे हैं, वे न्यायिक अधिकारी, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ की तरफ से दिए गए निर्देशानुसार कार्य करेंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक शनिवार और रविवार को अवकाश में रिमांड व बेल का कार्य अवकाश वाले दिवसों की भांति संपादित कराने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें