फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: न्यायालय के आदेश में छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में 156 (3) के तहत वाद दाखिल किया था। उसने बताया था कि गांव के ही समसुल आजम, हिदायतुल्लाह, परवेज आलम, चांद मोहमद, हामिद रजा और कैफ एक मई 2022 की सुबह गोलबंद होकर जान से मारने की नीयत से पीड़िता के घर में घुस गए। साथ में लाठी डंडा लोहे की रॉड भी लाए थे। पीड़ित को मारने पीटने लगे, कपड़े फाड़ दिए और घर का सामान तोड़ दिए। घटना देख गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। महिला इलाज के लिए फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई। उसके बाद गोरखपुर में इलाज कराई। पीड़िता ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया था कि घटना के बाद पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें