फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्य बहिष्कार पर बिजलीकर्मी, धरना जारी

Fri, 17 Mar 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

बिजली काउंटर बंद होने से नहीं जमा हुए बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कसया। जिले के बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला इकाई के सदस्य अपनी मांगों को लेकर कसया बिजली घर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया गया है। इसे लेकर 72 घंटे का कार्य बहिष्कार हड़ताल किया जा रहा है।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर प्रवीण चौबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते के क्रियान्वयन न होने पर आक्रोशित बिजली कर्मियों का ध्यानाकर्षण आंदोलन के प्रथम चरण में राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं पर शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार किया गया। बिजली कर्मियों ने सभा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुन: अपील की है कि वे प्रभावी हस्तक्षेप करें, जिससे समझौते का क्रियान्वयन हो सकें एवं अनावश्यक टकराव टाला जा सके। 16 मार्च की रात्रि 10 बजे तक सांकेतिक हड़ताल होगी। जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति का संपूर्ण उत्तरदायित्व शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन का होगा। संयोजक जयनारायन यादव ने कहा कि प्रबंधन समझौते को लागू करने को तैयार नहीं है। इसलिए सभी साथी पूर्ण हड़ताल के लिए तैयार हो जाएं। संचालन मुन्ना कुमार ने किया। इस दौरान ई. राघवेन्द्र कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, बीएल आनन्द, अशोक कुमार, चंदन सिंह, पप्पू जायसवाल, ऋषभ श्रीवास्तव सहित अन्य बिजलीकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर करें फोन
उपभोक्ता के सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7054177824 है। इस पर किसी भी प्रकार की समस्या को अवगत कराया जा सकता है। एक्सईएन के नंबर पर भी बात किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राउंड लेबल पर संविदा स्टाफ लगाए गए हैं। शासन प्रशासन का भी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया है।

जिले में 4 लाख 85 हजार उपभोक्ता हैं
जनपद में 32 उपकेंद्र और 110 फीडर संचालित होते हैं। जबकि बिजली घर में बिजली काउंटर वाली खिड़की बंद थी। वहीं एक्सईएन कार्यालय में दो से तीन कर्मचारी कार्य करते दिखे। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता राधेश्याम कार्य करते हुए मिले। उन्होंने ने बताया कि कार्य में कोई बाधा नहीं हो रही है। सभी स्पॉटों पर कर्मचारी लगाकर कार्य कराया जा रहा है।

ये लोग समस्या के लिए दौड़ते रहे भैसहा पकडीहवा निवासी छेदी सिंह आंख का ऑपरेशन होने के बावजूद बिजली का बिल जमा करने आए थे। हड़ताल के चलते निराश होकर वापस घर चले गए। त्रिलोकी सिंह मीटर रीडिंग की समस्या और बिजली बिल जमा करने के लिए बिजली घर पहुंचे थे। लेकिन हड़ताल की वजह से उनके समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


वर्जन
सभी स्पॉट पर कर्मचारी उपलब्ध हैं। कोई कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अवगत करा दिया गया है।
राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें