धनघटा। क्षेत्र के बकौली कला के निकट रविवार को दो बाइकों की टक्कर में ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बंसवारी गांव निवासी गिरजा पुत्र कतवारू पत्नी चानमती के साथ बाइक से ससुराल सुरैना जा रहे थे। वह बकौली सब्जी मंडी के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक पर बैठे दंपती सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। दोनों घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चानमती की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।