छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवानिया स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ओवरटेक की चक्कर में बाइक से बगहा जांच रहे दंपति को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बरदहा निवासी चंदन जायसवाल (50) व 45 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने बगहा जा रहे थे। अभी वे बेलवानिया गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे दरगौली ग्रामसभा के कठहवा टोला निवासी अमित के ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।