गोड़रिया। गोड़रिया। शीशम के पेड़ को लेकर हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने पिता-पुत्र और मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पिता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए जबकि पुत्र और उनकी मां को भी चोटें आईं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जंगल लुआठहा निवासी रविंदर कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 29 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे शीशम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गांव के हरिंदर, सविता देवी, वंदना और संजना समेत छह लोग लाठी-डंडे लेकर उनके खेत में पहुंच गए। वहां बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पिता को बचाने पहुंचे रविंदर और उनकी मां को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। मारपीट का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन तीनों घायलों को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नगीना को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स भेजा गया। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि हरिंदर, सविता देवी, वंदना और संजना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।त