फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से दंपती व मासूूम घायल

Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों में से एक को गोपालगंज व दो को निजी अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी प्रवीण पांडेय (35) रविवार को बिहार के करन मैरवा स्थित ससुराल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर पत्नी व बेटी के साथ निकले। वे तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित दोनाशुक्ल बाबा के स्थान (बहादुरपुर) के समीप पहुंचे थे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार प्रवीण पांडेय (35), उनकी पत्नी सत्या पांडेय (32) व बेटी श्रुति पांडेय (3 वर्ष) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्रवीण पांडेय को गोपालगंज स्थित अस्पताल व पत्नी व बेटी को निजी अस्पताल भेजा गया। रविवार शाम तीनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घायल जब घर पहुंचे तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें