फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीसीएम चालक पर केस दर्ज

Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। डीसीएम की चपेट में आने से आठ मई की सुबह एक बाइक सवार घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के शिवराजपुर तपतिया निवासी रितेश गोंड ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि आठ मई की सुबह बाइक से तमकुही की तरफ से आ रहे थे। वे अभी पटहेरिया क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे कि एक डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में एसओ विनय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें