पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस ने ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम ने जंगल पचरुखिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका।
तलाशी लेने पर ईंटों के बीच छिपाकर रखी गई दो पेटी और दो पाउच में कुल 92 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना यादव पुत्र हरिहर यादव, निवासी निमुइया, थाना नवलपुर, जनपद बेतिया (पश्चिम चंपारण), बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में थाना कुबेरस्थान में प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।