महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में पूजा करते चीनी काउंसलर मिनिस्टर के अधिकारी।
कुशीनगर। चीनी दूतावास के काउंसलर मिनिस्टर की अगुआई में पांच सदस्यीय अधिकारियों का दल मंगलवार को महापरिनिर्वाण मंदिर पहुुंचा। वहां महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजा कर विधि-विधान से चीवर चढ़या।
पहली बार कुशीनगर आए काउंसलर मिनिस्टर झोउ गुओहुई ने रामाभार स्तूप और माथा कुंवर बुद्ध मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही कुशीनगर दोबारा आकर महात्मा बुद्ध से संबंधित सभी मंदिरों का दर्शन पूजन करेंगे। वे गोरखपुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कुशीनगर जाने के पूर्व व्याख्या केंद्र में बुद्ध से संबंधित डाक्यूमेंट्री देखी। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं है। बौद्ध धर्म की वजह से भारत और चीन के बीच प्राचीन काल के संबंध रहे हैं। उम्मीद है कि भविष्य में संबंधों में और सुधार होगा। चीनी बौद्ध श्रद्धालु यहां आना चाहते हैं, लेकिन बीजा को लेकर कुछ समस्याओं को लेकर चीनी पर्यटकों की कमी आई हैं। लेकिन आगे बीजा संबंधी प्रकिया में सुविधा दी जाएगी, जिससे चीन से भारत बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकेंगे।