फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूरी हुई काउंसिलिंग, प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन

Sun, 13 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉलोजी मंसाछापर और राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों की अब प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहले चरण में काउंसलिंग कराए 297 अभ्यर्थियों में से 40 ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉलोजी मंसाछापर में निर्धारित 225 और राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा में 225 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इन सीटों के सापेक्ष पहले चरण में काउंसलिंग कराए गए 297 अभ्यर्थियों में से 40 अभ्यर्थियों का नामांकन हो चुका है। दूसरे चरण की चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया भी शनिवार की शाम को पूरी हो गई। हालांकि दूसरे चरण की काउंसलिंग में कितने अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है इसकी अभी सूची जारी नही हुई है। अब सोमवार से तीसरे से तीसरे चरण के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई, जबकि दूसरे चरण में काउंसलिंग कराए गए अभ्यर्थियों का शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन आज से शुरू हो जाएगा। प्राचार्य पीसी गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण की चल रही काउंसलिंग में आए अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक और सीट वापसी 17 जुलाई को होगी। तीसरे चरण में 18 से 20 जुलाई तक विकल्प भरा जाएगा। 21 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 22 से 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग पोट https://jeecup.admis-sions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सहायता केंद्र पर भी करा सकेंगे प्रवेश काउंसिलिंग जिले में दो सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें