फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Sun, 05 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत सुकराैली के 10 सभासदों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी, लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत के कार्यों में निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सामान उपयोग कराते है और उसकी आड़ में सरकारी धन का गबन करते हैं। इस काम में ईओ और लिपिक भी सहयोग करते हैं। सुकरौली नगर पंचायत के सभासद कौशल कुमार गौतम, गंगाधर मिश्र, जटाशंकर यादव, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, राम मिलन यादव, मोहन सिंह सहित कई अन्य महिला सभासदों में प्रतिनिधि शनिवार को रविंद्र नगर स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। इन सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पंचायत सुकरौली के वित्तीय गबन, विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।
सभासदों ने डीएम से कहा कि नगर पंचायत के सभी निर्माण कार्यों में नगर पंचायत अध्यक्ष अपने दुकान के सामानों कहा ही प्रयोग कराते हैं। उन्हीं के ईंट-भट्ठे की ईंट का उपयोग होता है। नगर पंचायत के सभी कार्यों में उनके भाई और परिवार के लोगों का हस्तक्षेप किया जाता है। सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर बैठक का कोरम पूरा कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें