पडरौना। छठ पर्व पर शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह जानकारी बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक संगठनों ने छठ पर्व पर आवकाश घोषित करने की मांग की थी। उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए डीएम के अनुमोदन पर परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 8 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। संवाद