फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑपरेटरों पर मेहरबान निगम, खंभों पर बिजली से ज्यादा केबल

Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली के तार व केबल टकराने से हादसों की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। बिजली निगम केबल ऑपरेटरों पर पूरा मेहरबान दिख रहा है, तभी तो निगम के खंभों पर बिजली से ज्यादा केबल के तार हैं। नगर में बिजली निगम का एक भी पोल ऐसा नहीं है, जिस पर केबल का जाल न हो। लटके केबल को हटाने के लिए निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि यह समस्या काफी जटिल हो चुकी है।
इन तारों की वजह से बिजली आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। खंभों पर केबल को इस तरह से लाद दिया गया है कि वे झुक गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिर भी केबल नेटवर्क वालों ने लोगों की जान से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसका नतीजा यह होगा कि केबल से तार टकरा सकते हैं। जिनसे घरों में करंट पहुंच सकता है।
विज्ञापन



00000



बिजली निगम की केबल ऑपरेटरों से सेटिंग



नगरवासियों की माने तो बिजली निगम के अधिकारियों की केबल ऑपरेटरों से सेटिंग है, तभी यह स्थिति बनी हुई है। जबकि नियमानुसार इन खंभों पर केबल लगाना गैरकानूनी है। इसमें भारी जुर्माना का भी प्रावधान है, लेकिन यहां तक तो सब कुछ उल्टा हो रहा है।

00000

खंभों पर मिलेगा केबल का मकड़जाल
कसया नगर में बिजली निगम के काफी संख्या में खंभे लगे हैं। सभी पर केबल का जाल दिख जाएगा। शायद ही कोई पोल बचा हो, जिस पर यह स्थिति न हों। सैकड़ों पोल तो ऐसे हैं, जिन पर एक साथ केबल के पांच-छह गुच्छे बनाकर लटकाए गए हैं। इस वजह से बिजली के तारों में खराबी आने पर बिजली कर्मियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

00000
स्ट्रीट लाइट के पोल का भी यही हाल
बिजली निगम की तरह नगर पालिका की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का भी यही हाल है। स्ट्रीट लाइटों पर भी केबल नेटवर्क वालों ने अपने तार बांधे हुए हैं, जो कि गैरकानूनी है। हैरानी की बात है कि ये तार बिजली निगम और नगर पालिका के अधिकारियों के कार्यालय के सामने लगे हैं। फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में यदि केबल बिजली की तार में सट जाएं तो करंट भी आ सकता है।
000
बिजली निगम के खंभों पर केबल लगाना गैरकानूनी है। एसडीओ को निर्देशित किया गया है। जल्द ही टीम का गठन कर इन पोलों से केबल के तार हटवा दिए जाएंगे।
राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें