फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय का छात्रावास खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम पद्धति विद्यालय का छात्रावास खाली कराया
विज्ञापन

कसया। कोरोना वायरस को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर का छात्रावास सोमवार को खाली करा दिया गया। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षा के लिहाज से घर जाने के लिए अनुमति दे दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने बताया कि यह निर्णय समाज कल्याण विभाग की ओर से मिले पत्र के आधार पर लिया गया है। विद्यालय में 370 बालिकाएं पढ़ती हैं। निदेशालय से मिले पत्र के बाद छात्राओं को अपने घरों जाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। कक्षा छह से 12 तक के इस विद्यालय में इस वक्त कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 की परीक्षाएं चल रही हैं। अभी दो विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई है। विद्यालय अब 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अग्रिम आदेश तक स्थगित
सेवरही। स्थानीय बीआरसी पर बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए चले पांच दिवसीय निष्ठ प्रशिक्षण का पहला चरण सोमवार को पूरा हो गया। कोरोना वायरस के चलते अगले चक्र का प्रशिक्षण अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सेवरही क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों में शैक्षिक गुणवत्ता वृद्धि के लिए बीआरसी पर पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण चल रहा था। पहले चरण का प्रशिक्षण डायट से आए प्रशिक्षक मेहरुद्दीन अली, राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी व प्रमोद कुमार सिंह दिया। प्रशिक्षण के शेष चरण कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रोक दिए गए हैं। अब स्थिति सामान्य होने पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, अजय कुशवाहा, मधेश मिश्र, शंभु वर्मा, फैयाज अहमद, शशिकांत, ऐजुल हक, विनोद कुमार, सुमंत मिश्र, बृजकिशोर शर्मा, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें