फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है। बुधवार को भी तीन लोग इससे संक्रमित मिले। वहीं पहले से संक्रमित छह मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अभी भी 30 लोग उपचार करा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए बुधवार को 2111 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 1727 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1724 निगेटिव और तीन पॉजिटिव केस हैं। इस तरह अब तक कराई गई 246809 लोगों की जांच में 5583 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। छह मरीज इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ पाए गए। उन्हें लेकर कुल 5493 लोग ठीक हो चुके हैं। 60 मरीजों की अब तक इस महामारी के चलते मौत हुई है, जबकि 30 लोग अभी भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.26 प्रतिशत, ठीक होने वाले लोगों की दर 98.38 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें